हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एव पारदर्शी बनाए रखने क लिए जिला प्रशासन निगरानी और आवश्यक कार्रवाई में जुटा है। इसी कड़ी में रविवार को 16 गैस एजेंसियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। एलपीजी आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के लिए दूरभाष संख्या 06224-260233 एवं 06224-260234 पर संपर्क किया जा सकता है। अब तक प्राप्त 263 शिकायतों में ज्यादतर का निष्पादन कर दिया गया है। अब तक कालाबाजारी एवं जमाखोरी के मामलों में 02 प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- अररिया: जिले की छह गैस एजेंसियों पर हुई छापेमारी यह भी पढ़ें- जिले के 17 गैस एजेंसियों का किया गया औचक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्त...