लातेहार, फरवरी 18 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूभांग पंचायत के विभिन्न गांवों में शामिल जवाबर, कर्मतांड, बालूभांग, भुतहा एवं कोटनासीमार में अवैध पोस्ता खेती के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 16 एकड़ वन भूमि, गैर-मंजूरवा एवं रैयती भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए पोस्ता के पौधों को चिन्हित कर ट्रैक्टर तथा लाठी-डंडे की सहायता से नष्ट किया गया। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर रोक लगाना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध पोस्ता की खेती करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.