फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर। जिले में संचालित हो रहे आमान्य विद्यालय एवं कक्षाओं पर बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। बीते दिनों सभी ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण कर जांच कराई थी। कई ब्लाकों के कुल 16 विद्यालय आमान्य पाए गए। जिस पर बीएसए ने नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से विद्यालय बंद कर बच्चों को समीप के सरकारी विद्यालय में नामांकित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। आमन्य विद्यालयों में बीएमएस इंटर नेशनल स्कूल बंधवा असोथर, संस्कृत ग्लोबल पब्लिक स्कूल असोथर, एसबीएन कांवेंट स्कूल असोथर, एमएस पब्लिक स्कूल सहिली तेलियानी, आरएस कांवेंट स्कूल शहबाजपुर खजुहा, डा. भीमराव अम्बेडकर स्कूल मांझेपुर खजुहा, संतनाम देव स्कूल बाबा कुटी पूरेदान खजुहा, बीडीओ पब्लिक स्कूल सिजौली खजुहा, एसएआरएम पब्लिक स्कूल चरईमोड खजुहा, सरस्व...