गंगापार, अप्रैल 6 -- अब एक बार फिर मांगलिक कार्यों की रौनक लौटने वाली है। 16 अप्रैल से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, जो जुलाई के मध्य तक निरंतर चलेंगे। जानकारों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच शादियों के 36 श्रेष्ठ मुहूर्त उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इस माह 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया जैसा अबूझ मुहूर्त भी है। ज्योतिष विशेषज्ञ पं उमेश शास्त्री दैवज्ञ ने बताया कि इस वैवाहिक सीजन की शुरुआत 16 अप्रैल को सीजन के पहले बड़े मुहूर्त के साथ होगी। इस दिन स्वाति नक्षत्र और आनंद योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना गया है। वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ़ मास में इस बार विवाह के लिए तिथियों की भरमार है। मई में गंगा दशहरा और जून में निर्जला एकादशी के आसपास भी विवाह संपन्न होंगे।16 जुलाई से चातुर्मास16 जुलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.