16 अज्ञात अस्थियों को लेकर हरिद्वार रवाना हुआ अंतिम यात्रा सेवा समूह
शामली, सितम्बर 6 -- जनपद शामली में मानवता और सामाजिक संवेदना की अनूठी मिसाल देखने को मिली। अंतिम यात्रा सेवा समूह, जय हिंद सामाजिक संस्था की ओर से 16 अज्ञात मृतकों की अस्थियों को लेकर हरिद्वार के लिए यात्रा रवाना की गई। हरिद्वार पहुंचकर सभी अस्थियों का मां गंगा के पवित्र तट पर धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। सभी अस्थियां जनपद शामली के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस के माध्यम से संस्था को प्राप्त हुई थीं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी और न ही उनके अंतिम संस्कार अथवा अस्थि विसर्जन के लिए कोई परिजन सामने आया। ऐसे में अंतिम यात्रा सेवा समूह ने इन अज्ञात मृतकों को सम्मानजनक अंतिम विदाई देने का जिम्मा उठाया।संस्था के सदस्यों ने 16 अस्थि कलशों को विधि-विधान के साथ हरिद्वार के लिए रवाना किया, जहां हरिद्वार हर की पोडी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.