16 अगस्त से 15 सिंतबर तक गांव, नगर पालिका और नगर पंचायतों का डाटा तैयार किया जाएगा
अमरोहा, जुलाई 23 -- अमरोहा। पहले चरण की जनगणना 22 जून को पूरी हो गई। अब इसके तहत ही 16 अगस्त से 15 सिंतबर तक गांव, नगर पालिका और नगर पंचायतों का डाटा तैयार किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि गांवों का डाटा लेखपाल तैयार करेंगे और नगर निकायों के लिए ईओ की ओर से कर्मचारी को नामित किया जाएगा। यह कार्य 16 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इसमें जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत के गांवों का डाटा तैयार किया जाएगा। जिले में 576 ग्राम पंचायत हैं। इनमें करीब एक हजार के आसपास गांव है। इन सभी गांवों का डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें गांव में कितने स्कूल, अस्पताल, पक्की नालियां हैं और कितनी खुली हुई हैं, गांव में अगर स्कूल नहीं है तो वहां से कितनी दूरी पर है समेत करीब 50 बिंदुओं पर जानकारी तैयार कराई जाएगी। इस तरह से ही नगर पालिका और नगर पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.