16 अगस्त से शुरू होगी खरीफ 2026 ई-खसरा पड़ताल, समय से पूरी करें तैयारियां- मुख्य सचिव
लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एसपी. गोयल ने कहा है कि प्रदेश में खरीफ-2026 ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्राप सर्वे) का अभियान 16 अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में समय से पूर्व तैयारियां पूर्ण करें ताकि इस अभियान का बेहतर परिणाम आ सके। उन्होंने कहा है कि आवश्यक संख्या में सर्वेयरों का चयन एवं ऑनबोर्डिंग तथा सभी सर्वेयरों का प्रशिक्षण कार्य भी तय समय सीमा से पूर्व कर लिया जाए। साथ ही, सर्वे प्रारंभ होने से पहले सभी सर्वेयरों को शत-प्रतिशत कार्य आवंटित कर दिया जाए।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक एसपी गोयल बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.