सासाराम, अगस्त 3 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोहतास और कैमूर जिले के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अब बेहद जरूरी हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडेन) ने 16 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की है। तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोनों जिलों में इंडेन के करीब 6.20 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें अधिकांश ने ई-केवाईसी करा लिया है, लेकिन अब भी लगभग 1.80 लाख उपभोक्ता इस प्रक्रिया से वंचित हैं। यह भी पढ़ें- 16 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य यह भी पढ़ें- घर बैठे एलपीजी सिलेंडर की ई-केवाईसी कर सकेंगे उपभोक्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...