16 अगस्त को शिक्षा मंत्री आवास घेरेंगे शारीरिक शिक्षा शिक्षक
देहरादून, अगस्त 14 -- देहरादून। उत्तराखंड के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 16 अगस्त को गांधी पार्क से शिक्षा मंत्री के आवास तक घेराव कार्यक्रम करने का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने बताया कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रशिक्षित बेरोजगार चार जून से शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। शुक्रवार को धरने का 72वां दिन और क्रमिक अनशन का 57वां दिन रहा। इसके बावजूद सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर तक शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की अनिवार्य नियुक्ति, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी फाइल को वित्त विभाग से मंजूरी दिलाकर कैबिनेट में पारित कराना और आयु सीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.