देहरादून, मार्च 1 -- 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। बटालियन पूर्व सैनिक संगठन की ओर से रविवार को कारगी चौक स्थित जेपी प्लाजा फार्म हाउस में 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए। उन्होंने बटालियन की वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित पूर्व सैनिकों और अतिथियों ने बटालियन के शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूरे जोश के साथ रेजिमेंटल गीत गाया गया और केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। इस खास मौके पर बटालियन के शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल गोपी चंद राठौर की माता कृपांशी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.