16वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि
मऊ, मई 2 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के इब्राहिमाबाद(चांदपुर) में समाजवादी चिन्तक जन नायक पूर्व मंत्री शारदा नंद अंचल की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुजित विश्वकर्मा ने कहा कि अंचल कार्यकर्ताओं के नेता थे। गांव, किसान, गरीब लोगों से उनका बहुत लगाव था, जिसके कारण उन्हें चुनावी संघर्ष में बराबर सफलता मिलती रही। समाजवादी समाज की संरचना के लिए जाति धर्म का ख्याल न करते हुए अंचल ने सभी लोगों के लिए समय-समय पर मदद की थी। राजेश गुप्ता ने कहा कि अंचल एक उदार हृदय एवं बड़े मन के व्यक्ति थे और जीवन भर समाज में व्याप्त असमानता के खिलाफ संघर्ष करते रहे। यह भी पढ़ें- मजबूरों के मसीहा थे पूर्व मंत्री स्व.अंचल: सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.