रामपुर, जुलाई 4 -- ​रामपुर,संवाददाता। राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बेसिक शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिलेभर के करीब 1596 परीषदीय स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 1,41000 विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा के उपायों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- लघु फिल्म देखकर प्रशिक्षित होंगी स्कूल की रसोइयांरसोईघरों में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य, रसोइयों को मिलेगी ट्रेनिंग बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे मील) के सुरक्षित संचालन को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की है। निर्देशों के मुताबिक, अब प्रत्येक विद्यालय के रसोईघर में ...