गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस-2026) योजना का अनुपालन करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले सप्ताह से सभी 1583 डिफॉल्टर बकाएदारों को नोटिस जारी किया जाएगा। जीडीए की 39 परियोजनाओं से जुड़े 1583 आवंटियों पर 53.04 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें 35.06 करोड़ रुपये मूल धनराशि और करीब 17.97 करोड़ रुपये ब्याज व दंडात्मक ब्याज शामिल है। ओटीएस योजना लागू होने के बाद दंडात्मक ब्याज माफ हो जाएगा। यह योजना सभी प्रकार की संपत्तियों पर लागू होगी।जानकारी के अनुसार जिन पर 50 लाख रुपये तक का बकाया है, उन्हें 30 दिनों में एक-तिहाई राशि जमा करनी होगी। शेष दो-तिहाई रकम तीन मासिक किस्तों में चुकाने का विकल्प मिलेगा। 50 लाख रुपये से अधिक बकाया वालों को भी 30 दिन में एक-तिहाई जमा करना होगा, जब...