अररिया, मई 16 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने एनएच 327 ई पर बौरिया चौक के पास शनिवार की सुबह गश्ती के दौरान एक कार से 158.34 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहे। जोकीहाट थाना की अपर थानेदार सरिता कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल नंबर की एक कार से बहादुरगंज से अररिया की ओर शराब की खेप लाई जा रही है। जिसको लेकर भेभड़ा चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस जांच देखकर शराब लदी कार तेज गति से भागने लगी। यह भी पढ़ें- 158.34 लीटर विदेशी शराब बरामद, कार जब्त, चालक फरार पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन पुलिस की दबिश की वजह से बौरिया मोड़ के पास चालक ने कार छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांड की कुल 158.34 लीटर विदेशी शराब बर...