प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- कुंडा, संवाददाता। वर्षों से ऐतिहासिक नगर के धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किमी जर्जर और सकरी सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के लिए इलाके के लोग इंतजार रहे थे। उसके निर्माण के लिए शासन ने धन स्वीकृत किया तो विभाग ने टेंडर जारी किया। 158 लाख रुपये से बनने वाली इस सड़क के निर्माण का एक वर्ष का समय दिया गया है। इसे एक वर्ष में बनाकर नगरवासियों को सौंपना है। नगर पंचायत मानिकपुर में सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी और गंगा घाट को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क वर्षों से जर्जर, सकरी और गड्ढा युक्त थी। नगर में वर्ष में पांच दिवसीय दो बड़े मेले, शारदीय, वासंतिक नवरात्र के मेले, हर महीने पूर्णमासी, सावन, अधिमास में लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने, सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी के दर्शन पूजन को पहुंचते हैं। लेकिन सड़क जर्जर गड्ढा ...