158 नव प्रोन्नत वरिष्ठ प्रवक्ताओं को डायट में मिली तैनाती
लखनऊ, जुलाई 6 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में 158 नव प्रोन्नत वरिष्ठ प्रवक्ताओं को तैनाती दे दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी के पद से बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) व समकक्ष पदों पर हुई प्रोन्नति के बाद की गई तैनाती से डायट में वरिष्ठ प्रवक्ताओं की कमी दूर होगी।विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी की ओर से इन नव प्रोन्नत वरिष्ठ प्रवक्ताओं की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लगातार डायट में शैक्षिक पदों पर तैनाती के लिए प्रयासरत था। ऐसे में अब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वरिष्ठ प्रवक्ताओं की तैनाती होने से डीएलएड के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण और शिक्षकों के ट्रेनिंग कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पूर्व बीईओ को किया सम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.