हापुड़, सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जनपद में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ हो गया है। अभियान के तहत रविवार को जिलेभर के 158 सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कैंप लगे। इसमें दस हजार मरीजों की स्वास्थ्य जांच हुई। जांच उपरांत उन्हें नि:शुल्क दवाईयां दी गई। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे स्वास्थ्य कैंप में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती और भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल पहुंचे। यहां उन्होंने संयुक्त रुप से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। अस्पताल में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन भी सुना गया। यहां लगे स्वास्थ्य कैंप में महिलाओं को सभी बीमारियों का इलाज मिला। सुबह दस बजे से शाम तक 850 महिलाओं का उपचार हुआ। इसी तरह, जिला अस्पताल हापुड़ में भी कैंप लगाया गया। इसमें मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.