औरैया, मार्च 16 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई हैं। इस बार तीन केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इन केंद्रों पर कुल 1574 परीक्षक कॉपियों की जांच करेंगे। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। जिले में मूल्यांकन के लिए गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना, तिलक इंटर कॉलेज औरैया तथा नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया को केंद्र बनाया गया है। गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना में 42 प्रधान परीक्षक, 22 अंकेक्षक और 412 परीक्षक तैनात किए गए हैं। तिलक इंटर कॉलेज औरैया में 57 प्रधान परीक्षक, 30 अंकेक्षक और 524 परीक्षक मूल्यांकन कार्य करेंगे। वहीं नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया में 42 प्रधान परीक्षक, 22 अंकेक्षक और 423 परीक्षक कॉपियों की जा...