भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 19 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 150 दो पहिया वाहनों तथा सात चार पहिया सहित कुल 157 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख पैसठ हजार छः सौ रूपए का समन किया गया तथा एक वाहन को सीज। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने गोपीपुर से तीन, औराई ने खमरिया से छह, भदोही ने कस्बा से सात, दुर्गागंज ने चौर बौरी बोझ से एक, चौरी ने मनापुर से दो लोगों के साथ ही कुल 19 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। बीडीएच 02: ज्ञानपुर कोतवाली में पुलिस के साथ पाबंद किए गए लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.