अल्मोड़ा, मई 8 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जिले भर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी हरबन्स सिंह के निर्देशन और सीओ बलवंत रावत की देखरेख में विभिन्न टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, मुख्य व प्रवेश मार्गों पर अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग आदि पर 157 चालकों के चालान काटे और एक वाहन को सीज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...