लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताप्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) स्कूलों में छात्रों के लिए 50-50 हजार रुपये से खेल सामग्री खरीदी जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 1565 पीएम श्री स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने को 7.82 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है।महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। जिसमें खेलकूद शिक्षक को सदस्य सचिव बनाया गया है। वहीं सदस्य के रूप में तीन अलग-अलग विषयों के शिक्षक और इसमें एक महिला शिक्षक को शामिल किया गया है। क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, कैरम, शतरंज, वॉलीबाल, हैंडबॉल व टेबल टेनिस इत्यादि खेलों की सामग्री खरीदी जाएगी। विद्यार्थियों की रूचि और स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को ध्यान में रखते हुए...