भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता लगातार दूसरे दिन धूप चमकी तो ओपीडी में मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मंगलवार को 1436 मरीजों के मुकाबले बुधवार को मायागंज अस्पताल की ओपीडी में 1563 मरीजों का इलाज हुआ। हालांकि ओपीडी की ये संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना करीब 20 प्रतिशत तक कम ही है। बुधवार की ओपीडी में सुबह दस बजे से मरीजों का आना शुरू हुआ तो दोपहर बाद एक बजे तक 1427 मरीजों का इलाज हो चुका था। दोपहर बाद दो बजे तक मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसव रोग, सर्जरी, स्किन एंड वीडी, सर्जरी व हड्डी रोग की ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। वहीं दोपहर बाद तीन बजे तक अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे जांच पर जांच कराने वाले मरीजों की भीड रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.