गंगापार, मार्च 7 -- तहसील परिसर करछना में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियादियों ने अपने-अपने मामलों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, जिससे कई लोग मायूस होकर लौट गए। समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी नगर विनोद सिंह ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीमों को सक्रिय किया जाए। समाधान दिवस में कुल 156 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भारती मीणा, तहसीलदार बृजेश कुमार, बीडीओ अमित मिश्रा, नायब तहसीलदार संतोष यादव तथा संध्या गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.