बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता कमासिन कस्बा में ब्लाक स्तरीय नेत्र शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के संयोजकत्व में हुआ। 156 मरीजों की आंखों की जांच जानकी कुंड चिकित्सालय के चिकित्सकों ने की। सद्गुरु रणछोड़दास महाराज के चित्र पर स्थानीय आयोजक भवानीदीन यादव और प्रधानाध्यापक तीरथ प्रसाद गुप्त ने पूजन किया। नेत्र सहायक की 30 छात्राओं ने कैंप का विजिट किया। शिविर में फॉलोअप के अंतर्गत 32 मरीजों को चश्मा दिए गए, 37 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। इसमें से 28 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट भेजा गया है। 42 मरीजों का विजन चेक किया गया उन्हें चश्मा व दवा दी गई। 45 मरीजों में आंखों की विभिन्न बीमारी ग्लूकोमा, रेटिना, पर्दे व मांस बढ़ने की बीमारी पाई गई उन्हें निशुल्क दवा दी गई। जानकी कुंड से आए डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.