सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। होली एवं आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। आम नागरिकों विशेषकर विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जिलेभर में चलाए गए सघन अभियान के तहत अब तक 156 अवैध डीजे सेट जब्त किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से पढ़ाई कर रहे छात्रों की एकाग्रता प्रभावित होती है तथा बीमार, बुजुर्ग और महिलाओं को असुविधा होती है। ऐसे में आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देश पर सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व आम नागरिक भाग ले रहे हैं। प्रशासन ने पर्व को भाईचारे और शांति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.