सोनभद्र, अप्रैल 9 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने बुधवार को सीएसआर के तहत निगाही परियोजना के वार्ड क्रमांक 23 एवं 24, नवानगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। निगाही परियोजना से चिकित्सकों की टीम ने सामान्य स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान उपस्थित सभी को आवश्यक दवाइयों जैसे - प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम, आयरन टॉनिक, मल्टीविटामिन एवं अन्य का निःशुल्क वितरण भी किया गया। 155 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जिसमें 30 गर्भवती महिलाएं शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.