155 छात्राओं का परीक्षण, एनीमिया व खुजली रोग पाए गए
जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के आउटरीच विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुरोध पर केजीबीवी पोटका में स्वास्थ्य शिविर लगाया। 155 छात्राओं की जांच में एनीमिया व स्केबीज़ (खुजली) के मामले पाए गए। जरूरतमंदों को आयरन-फोलिक एसिड व अन्य दवाएं वितरित की गईं। वार्डन के अनुरोध पर 75 नई छात्राओं का ब्लड ग्रुपिंग भी किया गया। पहले शिविर में 215 छात्राओं की जांच हो चुकी थी। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.