155 ईसीसीई एजूकेटरों को मिला स्कूल, पांच विद्यालय रिक्त
बाराबंकी, जुलाई 11 -- बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) भर्ती-2026 के तहत शुक्रवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मेरिट आधारित पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किए गए। कंप्यूटर आधारित रियल-टाइम सिस्टम से हुई प्रक्रिया में 160 चयनित अभ्यर्थियों में से 155 ने अपनी मेरिट के अनुसार पसंदीदा विद्यालय चुना, जबकि पांच अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने से पांच विद्यालय फिलहाल रिक्त रह गए। जिले के को-लोकेटेड परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बालवाटिका के 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 160 ईसीसीई एजूकेटर तैनात किए जाने थे। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभिलेख सत्यापन के बाद 356 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराई गई थी, जिसके आधार पर तैयार मेरिट सूची से शीर्ष 160 अभ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.