प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के साथ अब ग्राम प्रधानों का प्रशासक होना लगभग तय हो गया है। सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक के बाद शासन से इसके निर्देश दिए तो जिले के 1540 प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी देने की तैयारी शुरू हो गई है। यह कार्यकाल बढ़ाने जैसा दिखने वाला निर्णय है, लेकिन इसमें ग्राम प्रधान प्रशासनिक अफसर की तरह निर्णय लेंगे और जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायती राज विभाग के कार्यों का क्रियान्वयन कराएंगे। 26 मई 2026 के पहले तक अगली पंचायत का गठन होना था। पिछड़ा वर्ग आयोग व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के तैयार न होने के कारण चुनाव को फिलहाल कराना संभव नहीं है। कार्यकाल पूरा होने के ठीक एक दिन पहले लखनऊ में पंचायत के कार्यकाल को लेकर बैठक हुई...