154 यात्रियों को लेकर दुबई से उड़ा विमान, काठमांडू के आसमान का चक्कर काटकर लखनऊ में उतरा
लखनऊ, अप्रैल 11 -- Lucknow News: नेपाल के काठमांडू हवाई अड्डे पर शनिवार को कुछ समय के लिए नेविगेशन सिस्टम में दिक्कत आ गई। नतीजतन दुबई से काठमांडू पहुंची फ्लाई दुबई की फ्लाइट वहां उतर नहीं सकी। हवा में दो से तीन चक्कर लगाने के बाद उसे लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड 1133 शनिवार की सुबह 8:30 बजे काठमांडू से डायवर्ट हो कर आई। इस फ्लाइट में करीब 154 यात्री थे। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद फ्लाइट यहां से फ्लाइट 9:30 बजे गई। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार काठमांडू का आल्टरनेट एयरपोर्ट लखनऊ है और दोनों जगह के एटीसी में समन्वय है। ऐसे में वहां कंजेशन होने पर फ्लाइट लखनऊ भेज दी गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार नेपाल एटीसी से रिपोर्ट थी कि वहां नेविगेशन में दिक्कत आई थी। विमान ने यहां ईंधन भी भरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.