सहारनपुर, मार्च 2 -- जनपद भर में सोमवार को होलिका दहन का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका पूजन कर अग्नि प्रज्वलित की गई। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही लोग परिवार सहित होलिका स्थल पर पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन पर विधि-विधान से पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06:22 बजे से रात 08:50 बजे तक रहा, जिसके दौरान अधिकांश स्थानों पर दहन संपन्न हुआ। पूजन के लिए महिलाओं ने विशेष तैयारी की। पूजा थाली में एक लोटा शुद्ध जल, गोबर के उपलों की माला, रोली, अक्षत, हल्दी, मूंग की दाल, बताशे, गुड़, मौसमी फल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.