गाजीपुर, मई 31 -- गाजीपुर। शासन के निर्देश पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1522 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें 627 मरीज उल्टी-दस्त व बुखार से प्रभावित दिखे। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश चिकित्सकों की मौजूदगी में आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। हर केंद्र पर पहुंचे मरीजों के सेहत की जांच करते हुये चिकित्सकों ने दवाएं दी। कहा कि कड़ी धूप में बाहर नहीं निकले और धूप से आने के बाद ठंडा पानी का सेवन नहीं करें। बताया कि इसमें डिहाईड्रेशन और बुखार से ग्रसित मरीज पहुंचे थे। मरीजों के दवा के साथ ही बचाव के लिए भी सुझाव दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...