कौशाम्बी, फरवरी 28 -- होली के त्योहार पर अवैध शराब के कारण किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी राजेश कुमार ने जिले भर के थानेदारों को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी के तहत कौशाम्बी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 लीटर महुए की कच्ची शराब बरामद की। साथ ही दो कुंतल लहन भी नष्ट कराया। पुलिस मीडिया सेल की ओर से बताया कि कौशाम्बी थाना पुलिस ने पाली निवासी अजय निषाद, सरिता देवी व बड़ा गढ़वा निवासी विधा देवी को 10-10 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। जबकि, पाली की रहने वाली रानी देवी को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह पिपरी पुलिस ने 10 लीटर, महेवाघाट पुलिस ने 40 लीटर, कड़ा धाम पुलिस ने 14 लीटर, कोखराज पुलिस ने 33 लीटर व करारी पुलिस ने 10 लीटर शराब बरामद की है। कुल 13 आरोपियों को पकड़...