152 राजस्व गांवों की तैयार हो रही कुंडली
बगहा, अगस्त 30 -- रामनगर। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत रामनगर प्रखंड के सभी 152 राजस्व गांवों की डिजिटल कुंडली तैयार करने से जुड़े सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। बीडीओ अजीत कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसके तहत गांवों की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाकर डिजिटल डिस्ट्रिक्ट सेंसस हैंडबुक (डीसीएचबी) तैयार की जा रही है। इसके माध्यम से प्रत्येक गांव की मौजूदा स्थिति और वहां उपलब्ध सुविधाओं की तस्वीर एक जगह उपलब्ध होगी। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी 152 राजस्व गांवों में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। यह काम एक अगस्त से शुरू हुआ था। जो अब पूरा हो गया हैं। सर्वे के दौरान गांव-वार विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध बुनियाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.