जहानाबाद, अप्रैल 5 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कुल 14 सत्र स्थलों पर टीकाकरण अभियान संचालित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए कुल 152 बच्चों एवं 14 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया। टीकाकरण सत्रों में एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने समन्वय बनाकर निर्धारित स्थलों पर समय से पहुंचकर लाभुकों को टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। प्रखंड स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाव प्रदान करना तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनि...