सिमडेगा, नवम्बर 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रन फॉर यूनिटी के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल के @150वीं जयंती पर जिला के दो युवा 152 किमी की पदयात्रा कर वापस सिमडेगा लौटे। सिमडेगा लौटने पर दोनों युवाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहना कर स्वागत किया। बताया गया कि भाजपा के युवा मोर्चा महामंत्री विनोद बड़ाईक और भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य रूपेश बड़ाईक राजस्थान और गुजरात 152 किलोमीटर पद यात्रा में गए थे। उनके साथ गुमला जिला से आनंद कुमार साहू और नीतीश कुमार बड़ाईक भी गए थे। मौके पर विनोद बड़ाईक ने अपना अनुभव साझा किया। दोनों युवा कार्यकर्ताओं को स्वागत करने वालों में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष महतो, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष दिलीप साहु, रवि वर्मा, महामंत्री सन्तु गुप्ता, रमेश कुमार, करण सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज केशरी आदि शामिल हैं।

हिंदी ह...