अररिया, सितम्बर 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ लेने वाले 1500 से अधिक पेंशन लाभुकों का केवाईसी और आधार सीडिंग नहीं रहने के कारण पेंशन की राशि अटक गई है। यही कारण है कि पेंशन पर निर्भर रहने वाले बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की परेशानी बढ़ गई है। कार्यपालक सहायक अंगद ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के 19127 लाभुकों को विभिन्न प्रकार का पेंशन की राशि मिलता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : 1519 लाभुकों का पेंशन की राशि अटकी, जल्द कराएं केवाईसीपेंशन की राशि लेकिन इस बार 17608 लाभुकों को हीं पेंशन की राशि खाते में आई है। जबकि केवाईसी और आधार सीडिंग नहीं रहने के कारण 1519 लाभुकों को पेंशन की राशि से वंचित होना पड़ गया है। हालांकि इस बीच दो सौ लाभुकों ने केवाईसी और आधार ...