1511 परीक्षार्थियों ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा,115 अनुपस्थित
हाथरस, मई 31 -- रविवार को जनपद के चार परीक्षा केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर सधन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से बीएड की प्रवेश परीक्षा को कराए जाने की तैयारियां चल रही थी। बागला डिग्री कालेज को नोडल केंद्र बनाया गया। शनिवार को परीक्षा केंद्र बागला डिग्री कालेज,सेकसरिया इंटर कालेज,सरस्वती इंटर कालेज और बागला इंटर कालेज में परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। रविवार को सुबह निर्धारित समय पर परीक्षार्थी अपने अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लिए जाने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.