सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- सीतामढ़ी। नगर स्थित सनातन धर्म जिला केंद्रीय पुस्तकालय के सभागार में बुधवार को ' सीतामढ़ी के व्यक्ति विशेष' भाग-2 पुस्तक के प्रकाशन को जिले के साहित्यकारों, शिक्षाविद्दों व बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। गीतकार गीतेश के संयोजकत्व में हुई बैठक की अध्यक्षता बापू टावर, पटना के उपनिदेशक ललित कुमार सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि जगत जननी मां जानकी की जन्म भूमि सीतामढ़ी में आजादी के पहले से तथा वर्तमान दौर में भी कई सपूतों ने अपनी धरा का नाम रौशन किया। किसी ने समाज, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, तो किसी ने विदेशों तक अपनी धाक जमाई। इनमें से कुछ लोगों का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ तो कई समय की रेत में छुप गए। ऐसे ही रेत में बिखरे मोतियों को ' सीतामढ़ी के व्यक्ति विशेष' भाग-2 में समाहित किया जाएगा। बताया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.