सोनभद्र, फरवरी 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस ने 151 खोए हुए मोबाइल को बरामद किया है, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद मोबाइल को सोमवार को उनके स्वामियों को लौटाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों ने पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए कुल 151 मोबाइल फोन बरामद किया है। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख है। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुन: प्राप्त होने पर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। बताया कि इससे पूर्व माह दिसंबर 2025 में भी सोनभद्र पुलिस द्वारा 253 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए थे। लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.