साहिबगंज, अप्रैल 4 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के सूर्य देव घाट स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में छठ पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा 151किलो का लड्डू का भोग लगाया गया था। शुक्रवार को देर शाम लड्डू को लेकर गाजे बाजे के साथ जुलूस मंदिर परिसर से निकलकर स्टेशन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार,मलखा बाबा थान, सरन पार्क, नया बाजार मोड़ तक जा कर पुनः मंदिर परिसर आ कर सम्पन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में युवा आदि अन्य लोगों ने जय श्री राम, बजरंगबली की जय आदि को नारे लगाते दिखे। कमेटी के देव दत्ता ने बताया कि शनिवार को लड्डू भोग का प्रसाद वितरण शहर में किया जाएगा। मौके पर मौके पर ओम जय गुप्ता, सोहन प्रमाणिक, विष्णु कुमार साहा, राहुल राय, संजीव पासवान अर्जुन पासवान,आकाश पासवान, रोहित रजक, राजा पासवान,प्रेम रजक, स्वाधीन दत्ता,, लाल ब...