नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने पिछले महीने तहलका मचा दिया। कंपनी ने मार्च 2026 में शानदार वापसी की। इसका नतीजा यह रहा कि वीइकल रेजिस्ट्रेशन फरवरी के 3,973 यूनिट से बढ़कर सीधे 10,117 यूनिट तक पहुंच गया, जो कि मंथ-ऑन-मंथ 150 पर्सेंट से अधिक की बढ़ोतरी है। यह जानकारी VAHAN डेटा के आंकड़ों से मिली है। खास बात यह है कि महीने के आखिरी हफ्ते में डेली ऑर्डर 1 हजार यूनिट से अधिक हो गए। आइए जानते हैं डीटेल।80 प्रतिशत से अधिक वीइकल्स को सेम-डे सर्विस कंपनी ने इस ग्रोथ को मार्केट शेयर में 'V-Shape' की रिकवरी बताया, जो मार्च तक जारी रही। ओला इलेक्ट्रिक के एक प्रवक्ता के अनुसार ऑर्डर में लगातार इजाफा होता रहा, जिसमें महीने के अंत में और तेजी आ गई। इसका कारण सर्विस डिस्ट्रीब्यूशन में किए गए ऑपरेशनल इंप्रूवमेंट्स को बताया। बेहत...