नई दिल्ली, जुलाई 6 -- स्मॉलकैप कंपनी शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही रॉकेट सा उड़ गए हैं। कम्प्रेशर्स, पंप्स और डीजल इंजन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 622 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सोलर पंप्स की सप्लाई से जुड़ा एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी बांट चुकी है। 15000 सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स की सप्लाई का ऑर्डरशक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड (Shakti Pumps) ने घोषणा की है कि उसे करीब 354 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (MSEDCL) से 15000 सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्...