1500 रुपये किलो बिकता है यूपी का कटरुआ मशरूम, बाघ-भालू के जंगल से जान पर खेलकर लाते हैं लोग
संवाददाता, जुलाई 16 -- उत्तर प्रदेश के दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बरसात के मौसम में एक ऐसी वन उपज की तलाश में लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं, जिसकी कीमत बाजार में 1500 से 1600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। 'कटरुआ' नाम की यह दुर्लभ मशरूम प्रोटीन से भरपूर होने के कारण शाकाहारियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इसकी मांग इतनी बढ़ गई है कि लोग जंगलों के भीतर भालुओं के क्षेत्र में जाकर इसे निकाल रहे हैं। उधर, वन विभाग ने इसकी बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। विभाग का कहना है कि यह कोई सामान्य सब्जी नहीं, बल्कि जंगल के कई वन्यजीवों का प्राकृतिक भोजन है। बरसात शुरू होते ही दुधवा टाइगर रिजर्व और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों में दीमक की बांबियों पर प्राकृतिक रूप से उगने वाला कटरुआ स्थानीय लोगों के लिए कमाई का जरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.