बागपत, नवम्बर 29 -- किरठल गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के धावकों ने भाग लिया। विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किरठल गांव में एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ रमाला मिल के उपसभापति जयदेव सिंह ने फीता काटकर किया। सोनीपत, दिल्ली, मेरठ,बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली सहित कई जनपदों के धावकों ने भाग लिया। 1500 मीटर दौड़ में अमित सोनीपत ने प्रथम, रीतिक दिल्ली ने द्वितीय, राउडी मेरठ ने तृतीय, प्रकाश दिल्ली ने चौथा, प्रिंस बागपत ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजय चौहान, सुधीर प्रमुख, जोनी, पुष्पेन्द्र, विकास चौहान, जिला पंचायत सदस्य, सम्राट फौजी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.