आगरा, जुलाई 3 -- दस लाख रुपये के चेक डिसऑनर में आरोपित शीतगृह स्वामी दिनेश चंद जैन को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नौ मोहित कुमार प्रसाद ने आरोपित को 30 जुलाई को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। किसान नीरज त्यागी निवासी ग्राम मिहांवा थाना इरादतनगर ने अधिवक्ता नीरज कुमार शर्मा के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर बताया था कि उसने अक्तूबर 2024 में अपने 1500 पैकेट आलू, कीमत 11 लाख रुपये, विपक्षी के शमसाबाद में स्थित शीतगृह में बिक्री के लिए रखे थे। विपक्षी ने तीन माह में आलू बेचकर उसकी धनराशि वादी को देने का वादा किया था। यह भी पढ़ें- सोमवार तक किसानों का भुगतान करें, नहीं तो होगी कार्रवाई: समिति तीन माह बाद धनराशि मांगने पर विपक्षी व्यापार में घाटे का हवाला देकर वादी को टालता रहा। दबाव डालने पर विपक्षी ने 16 द...