कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। नारायणा विद्यापीठ कैंपस गंगागज पनकी में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। 1500 नौकरियां रोजगार मेले में साक्षात्कार के जरिए मिलेंगी। हाइस्कूल से परास्नातक, बीटेक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीफार्मा, डीफार्मा, बीसीए और एमसीए उत्तीर्ण छात्र रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। कानपुर, लखनऊ, नोएडा, वाराणसी, गुरुग्राम, गाजियाबाद, हिमाचल प्रदेश के सोलन से कंपनियां रोजगार मेले में आ रही हैं। सहायक निदेशक सेवायोजन उज्ज्वल सिंह ने बताया कि 10 से 25 हजार रुपये नौकरी का ऑफर कंपनियां देंगीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.