1500 छात्रों ने ली एबीवीपी की सदस्यता
सीतापुर, सितम्बर 23 -- तम्बौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत द्वारा चलाए जा रहे विद्यार्थी सदस्यता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को तम्बौर नगर इकाई द्वारा 'रेडियंस इण्टर कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के 1500 छात्र-छात्राओं और 26 शिक्षकों ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की। प्रवासी कार्यकर्ता व सीतापुर जिले के जिला संगठन मंत्री हर्षित सिंह बालेसुलतान ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह अभियान केवल छात्रों को संगठन से जोड़ना मात्र नहीं है, बल्कि युवाओं को छात्रहित, समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.