कानपुर, नवम्बर 22 -- अमरौधा ब्लॉक क्षेत्र के राम स्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के मैदान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत विधायक खेल स्पर्धा अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ने फीता काटकर खेलकूद का शुभारंभ किया। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अर्पित यादव और 800 मीटर में नंदनी अव्वल रही। इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को विधायक खेल स्पर्धा के खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि अशोक सचान ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में उत्कर्ष कुमार प्रथम, सुमित पटेल द्वितीय और ऋषि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर 100 मीटर में अमन गुप्ता प्रथम, अमन द्वितीय और विशाल ने तृती...