नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अपनी तेज गेंदबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले अशोक शर्मा जानते हैं 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में स्वाभाविक रूप से जोखिम होते हैं, लेकिन उनका मानना है कि समय पर सोने सहित अनुशासित जीवनशैली से इसे बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- मुंबई की हार के 5 गुनहगार, रोहित-सूर्या के अलावा इस प्लेयर ने भी दे दिया धोखा154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर चर्चा में आए अशोक गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ने अपने दूसरे आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद फेंकी थी, जिससे क्रिकेट जगत की उनमें दिलचस्पी पैदा हो गई। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा था। उन...